गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा श्री गणपति समिति का पंडाल
शाहगंज, जौनपुर - श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। श्री गणपति समिति, में रोड, शाहगंज के तत्वावधान एवं सौजन्य से शिव शक्ति इंटरप्राइजेज द्वारा सजाए गए पूजा पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
प्रतिमा स्थापना के बाद से ही पंडाल के आसपास श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। भगवान गणेश के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आकर्षक सजावट से सजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शाम होते ही पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटने लगी और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर शिव मोदनवाल, शिवम मोदनवाल, प्रखर यादव, प्रशांत यादव, सुनील मोदनवाल, किशन मदनवाल, गौरव मोदनवाल, बबलू मदनवाल एवं पल्लू मोदनवाल सहित अन्य श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - पावनी सोनी
No Previous Comments found.