जनचौपाल में भाजपा सरकार पर बरसीं लीलावती कुशवाहा

मड़ियाहूं - जौनपुर समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को मड़ियाहूं में जनचौपाल का आयोजन किया गया। रामू मौर्य की अध्यक्षता और पार्टी के महामंत्री राजेश यादव के संचालन में हुई चौपाल में सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को वोट दिया, लेकिन आज सड़क, रोजगार और जनसुविधाओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। टूटी-फूटी सड़कें सरकार के विकास के दावों की हकीकत बयां कर रही हैं।

लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 में सपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने और महिलाओं के खातों में प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये देने की बात कही है। उन्होंने बेटियों को 50 हजार रुपये कन्या विद्याधन देने तथा राशन के साथ चीनी उपलब्ध कराने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि सपा जो कहती है, उसे पूरा करने का काम करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आम जनता की अपेक्षा पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। गांवों में स्कूल बंद होने और शराब की दुकानें खुलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने PDA वर्ग से 2027 में एकजुट होकर सपा के पक्ष में सरकार बनाने का आह्वान किया।
जनचौपाल को जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विदाई तय हो चुकी है और जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मजबूत रहेगा तभी संविधान सुरक्षित रहेगा।

इस दौरान पूर्व विधायक श्रद्धा यादव,पूनम मौर्य,प्रदेश सचिव प्रभाकर मौर्य,सुनील मौर्य,विनय मौर्य अमरजीत मौर्य,डॉ.अशोक कुशवाहा, सतीश मौर्य प्रधान,रमाशंकर मौर्य सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.