भारत गैस के 70 डिलीवरी कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

शाहगंज - जौनपुर भारत गैस पारस समर गैस एजेंसी की ओर से 24 सितंबर को होटल आरडी इन, शाहगंज में भारत गैस डिलीवरी साथी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 70 डिलीवरी कर्मियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि इलाहाबाद प्लांट के टीसी श्री वेद प्रकाश रहे। कार्यक्रम का संचालन गाजीपुर सेल्स एरिया के विक्रय अधिकारी श्री निहाल पांडेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान डिलीवरी कर्मियों के साथ संवाद कर उनके कार्य,उपभोक्ता सेवा और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कंपनी की ओर से डिलीवरी कर्मियों को हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही माल दर्पण एवं विभिन्न उपहार भी प्रदान किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले डिलीवरी साथियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर भारत गैस की ओर से डिलीवरी कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उपभोक्ताओं तक बेहतर एवं सुरक्षित गैस सेवा पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों एवं डिलीवरी कर्मियों ने सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से कंपनी और डिलीवरी साथियों के बीच संवाद एवं बेहतर कार्य संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर - दीपक सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.