लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस

जौनपुर - शाहगंज लायंस क्लब शाहगंज खुशबू के सभी चार्टर सदस्यों ने मिलकर क्लब का प्रथम स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सदस्यों ने केक काटा और एक-दूसरे को गले लगाकर स्थापना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन लायन सौम्या अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता जायसवाल ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए संस्थापक अध्यक्ष लायन खुशबू जायसवाल का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “आपके द्वारा किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्य वास्तव में सराहनीय हैं। आपने जिस उत्साह और जिम्मेदारी के साथ दायित्व संभालकर क्लब को इस मुकाम तक पहुँचाया है, वह प्रशंसनीय है। मुझे विश्वास है कि वर्तमान अध्यक्ष लायन ज्योति गुप्ता क्लब को और अधिक ऊँचाइयों तक ले जाएँगी।”

क्लब के मार्गदर्शक एवं एमजेएफ रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष अग्रहरि ने कहा कि पूरे जिले में अब तक कोई महिला लायंस क्लब नहीं खुला था। यह शाहगंज के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि संस्थापक अध्यक्ष लायन खुशबू जायसवाल के प्रयास से यहाँ इंटरनेशनल लायंस क्लब की महिला शाखा स्थापित हुई। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य मिलकर इस मजबूत नींव को आगे बढ़ाएँगे और सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।

इस अवसर पर जायसवाल महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता एवं महामंत्री श्रीमती गीता मुन्नी जायसवाल जी के द्वारा क्लब के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान क्लब के सभी चार्टर सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब की कोषाध्यक्ष लायन नेहा अग्रहरि, लायन आराधना अग्रवाल, लायन दीपिका अग्रहरि, लायन साधना जायसवाल, लायन अंबिका, लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष लायन सतीश अग्रहरि, सचिव लायन रितेश आर्य, पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण पांडेय, मनोज पांडेय, मनोज जायसवाल एवं महेंद्र जायसवाल, अनिमेष अग्रहरि, निलय अग्रहरि, रोमिल अग्रहरि, अजीत जायसवाल, सीए बिजेंद्र अग्रहरि, मनीष एवं आशीष अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में लायन सौम्या अग्रहरि ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।

रिपोर्टर - पावनी सोनी 'भूमि'

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.