मनोज अगहरि,बने अग्रहरि समाज शाहगंज के कार्यकारी अध्यक्ष, समाजजनों ने दी बधाई
जौनपुर : अग्रहरि समाज शाहगंज में मनोज, अग्रहरि को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर समाज की ओर से कहा गया कि महाराजा अग्रसेन जयंती का संपूर्ण कार्यक्रम श्री मनोज जी के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न कराया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने उनके निर्देशों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ पालन करते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समाज के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भविष्य में भी श्री मनोज ड्रेसेज के नेतृत्व में समाज द्वारा जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। साथ ही समाज की एकता, सेवा और विकास के लिए सदैव उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया गया। मनोज ड्रेसेज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर अग्रहरि समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा / दीपक सिंह

No Previous Comments found.