शाहगंज तहसील क्षेत्र सहित बड़गांव में अचानक मौसम बिगड़ा, दिन में छाया अंधेरा
जौनपुर : क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। दिन में ही अंधेरा छा गया और तेज हवाएं चलने लगीं। बड़गांव बाजार में लोगों में भगदड़ मच गई। तेज हवा के कारण तलपत्री और कई टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। थोड़ी देर बाद हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। तेज हवा से धान समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसान अमित यादव ने बताया कि धान की फसल में बालियां निकल चुकी हैं, ऐसे में तेज हवा से फसल गिर सकती है। समीम हैदर ने बिजली के खंभे गिरने और बिजली बंद होने की आशंका जताई। वारिस हाशमी ने लोगों से अपील की है कि वे खुले में या पेड़ के नीचे न रुकें और अपने घरों में ही रहें।
रिपोर्टर : दीपक सिंह/ दिवाकर मिश्रा

No Previous Comments found.