लायन मनीष श्रीवास्तव की बेटी ने ग्रेजुएशन में हासिल किया गोल्ड मेडल, परिवार का बढ़ाया मान
जौनपुर : प्रतिभा, लगन और अटूट मेहनत के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करते हुए लायन मनीष श्रीवास्तव की बेटी ने ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल प्राप्त कर परिवार सहित शाहगंज का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। बिटिया की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बेटी की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। गोल्ड मेडल हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। लायन मनीष श्रीवास्तव की बेटी की इस उपलब्धि से परिवार गौरवान्वित है। उनकी सफलता पर लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी। बिटिया की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा/दीपक सिंह

No Previous Comments found.