वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के सौजन्य से बहेगी अमृत धारा 21 से 29 अक्टूबर तक होगा भव्य श्रीराम कथा का आयोजन

जौनपुर : एक बार फिर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के सौजन्य से बहेगी अमृत धारा 21 से 29 अक्टूबर तक होगा भव्य श्रीराम कथा का आयोजन,पूज्य शांतनु महाराज के मुखारविंद से गूंजेगी प्रभु श्रीराम की महिमा जौनपुर। धर्म,और आस्था व आध्यात्मिक चेतना की पावन नगरी एक बार फिर प्रभु श्रीराम की भक्ति में सराबोर होने जा रही है। जनपद के श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा की अमृतमयी धारा में गोता लगाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रख्यात समाजसेवी श्री ज्ञान प्रकाश सिंह जी के सौजन्य से बीआरपी कॉलेज के प्रांगण में बृहद कार्यक्रम भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उमंग देखने का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व 20 अक्टूबर को बहुत ही भव्य कलश यात्रा शहर में निकाली जाएगी, जबकि 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक पूज्य शांतनु महाराज जी के मुखारविन्द से प्रभु श्रीराम के आदर्शों  मर्यादा त्याग प्रेम करुणा और धर्म के आदर्शों का रसपान कराया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, प्रेम, करुणा और धर्म के संदेशों की अमृत वर्षा होगी।

श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होगा जनमानस
भगवान श्रीराम का जीवन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और लोककल्याण का अच्छा संदेश भी है। श्रीराम कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन में सदाचार अपनाने, परिवार और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत बनाने की प्रेरणा मिलेगी।पूज्य शांतनु महाराज जी की ओजस्वी एवं भावपूर्ण वाणी में श्रीराम कथा का श्रवण करना श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद का विशेष अवसर होगा। कथा के दौरान प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का वर्णन जनमानस को भक्ति, संस्कार और सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।ज्ञान प्रकाश सिंह के सौजन्य से भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन जौनपुर में देखने को मिलेगा

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्री ज्ञान प्रकाश सिंह जी के सौजन्य से यह आयोजित हो रहा है यह धार्मिक कार्यक्रम जनपद में आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यआयोजन माना जा रहा है। ऐसे धार्मिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।आयोजन को लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच बहुत ही उत्सुकता देखी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस भव्य श्रीराम कथा में बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रभु श्रीराम की महिमा का श्रवण करेंगे। आयोजकों के अनुमान के अनुसार, कथा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

ऐसे में जौनपुर का वातावरण राममय भक्तिमय होगा 
ऐसे में 20 अक्टूबर की कलश यात्रा से शुरू होने वाला यह धार्मिक उत्सव 29 अक्टूबर तक जौनपुर को राममय भक्तिमय वातावरण से जोड़ने वाला है। श्रद्धा, विश्वास और भक्ति के इस संगम में श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित करेंगे और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेंगे।निश्चित रूप से, बीआरपी कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होने जा रही यह श्रीराम कथा जौनपुर के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों में एक विशेष स्थान बना सकती है। अब जनपद के श्रद्धालुओं को उस पावन क्षण का बहुत बेसब्री से इंतजार है, जब पूज्य शांतनु महाराज जी के मुखारविंद से प्रभु श्रीराम की महिमा गूंजेगी और पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से भक्तिमय हो उठेगा।

रिपोर्टर : शशिकांत मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.