शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर गांव में जागरूकता अभियान
बरसठी/जौनपुर : शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भदरांव गांव निवासी संतोष मौर्य के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मौर्या समाज के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मछलीशहर भाजपा जिला प्रभारी दिनेश मौर्य, जिला मंत्री धनंजय कश्यप, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला और जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए चुनाव में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
इस दौरान मतदाताओं को सही तरीके से मतदान करने की प्रक्रिया समझाई गई, ताकि मतदान करते समय कोई गलती न हो और उनका वोट खराब होने से बच सके।
कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य ने किया। आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री दीपक पांडेय, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंत्री आशीष सिंह और जसवंत चौहान ने सहयोग किया। इस दौरान नेता राजेश सिंह, गुलाब सिंह, पूर्व महामंत्री लाल बहादुर यादव, पूर्व जिला मंत्री कमलेश सिंह और बद्री सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन संतोष सिंह ने किया।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

No Previous Comments found.