70वें मंडलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में सुलतानपुर का दबदबा एथलेटिक्स व खेलकूद में सुलतानपुर प्रथम, सांस्कृतिक चैंपियनशिप कलान के नाम

जौनपुर  : श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में आयोजित 70वें मंडलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। परिणामों में सुलतानपुर ने एथलेटिक्स एवं खेलकूद में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि सांस्कृतिक ऑल ओवर चैंपियनशिप कलान, सुलतानपुर के नाम रही।

एथलेटिक्स की ऑल ओवर चैंपियनशिप में सुलतानपुर ने 246 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंबेडकरनगर 156 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। खेलकूद की ऑल ओवर चैंपियनशिप भी सुलतानपुर ने अपने नाम की।

समारोह में संयुक्त शिक्षा निदेशक (अयोध्या मंडल) योगेन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सुलतानपुर सूर्यप्रकाश सिंह, सह-जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव, मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह तथा जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह सहित शिक्षा एवं खेल जगत के अधिकारियों ने भाग लिया।

आयोजन के सफल संचालन में विद्यालय प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रबंध निदेशक वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भैया’ एवं श्री अतुल सिंह का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। इस समारोह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का महत्व समझाया। खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.