बड़ागांव में पशु चिकित्सा शिविर लगा, 596 पशुओं का उपचार हुआ
शाहगंज, जौनपुर : क्षेत्र के बड़ागांव में पशुपालन विभाग ने शीतला माता मंदिर पर पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें 596 पशुओं का उपचार किया गया। पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान सुरेश चंद बिन्द ने शिविर का उद्घाटन किया। यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर के तहत हुआ।
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार यादव ने अध्यक्षता करते हुए पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और नियमित देखभाल की सलाह दी। पशु चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार यादव ने बीमारियों के लक्षण, प्राथमिक देखभाल और घरेलू उपाय बताए। उन्होंने संतुलित आहार, साफ-सफाई और नियमित टीकाकरण पर जोर दिया।
डॉ. सुभाष शर्मा ने पशुओं की टैगिंग के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टैगिंग से पशुओं की पहचान और रिकॉर्ड रखने में मदद मिलती है। शिविर में डॉ. अतुल कुमार गौतम, डॉ. सुभाष शर्मा, अरविंद कुमार (फार्मासिस्ट), पीयूष सिंह, राजकुमार, अतुल, संदीप यादव, अंकित, राजेश और विभाग के अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।
रिपोर्टर : दीपक सिंह

No Previous Comments found.