पॉलिटेक्निक चौराहे पर सजा आभूषणों का नया संसार, कृष्णा अलंकर मंदिर ज्वैलर्स का भव्य शुभारंभ
जौनपुर : शहर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर मंगलवार को आभूषणों के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान कृष्णा अलंकर मंदिर ज्वैलर्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर श्यामजी ढोलकिया, घनश्यामजी ढोलकिया एवं पराग शाह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शुभारंभ के दौरान शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।कृष्णा अलंकर मंदिर ज्वैलर्स की पहचान आभूषणों के क्षेत्र में स्थापित प्रतिष्ठान के रूप में है। उत्तर प्रदेश में इसकी कई शाखाएं संचालित हैं। जौनपुर में नए शोरूम के शुभारंभ से स्थानीय ग्राहकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न डिजाइन और रेंज के आभूषण उपलब्ध होने की सुविधा मिलेगी।उद्घाटन समारोह में व्यापार जगत से जुड़े लोगों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की विशेष मौजूदगी रही। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को नए शोरूम के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कारोबार की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।शोरूम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ग्राहकों की पसंद और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां आभूषणों की विविध रेंज उपलब्ध कराई गई है। जौनपुर में नए प्रतिष्ठान की शुरुआत को शहर के व्यापारिक क्षेत्र में एक नये महत्वपूर्ण विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्टर : शशिकांत मौर्य

No Previous Comments found.