अमीरचंद प्रजापति बने जन भागीदारी पार्टी के जिला सचिव
शाहगंज - जौनपुर जन भागीदारी पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के अमीरचंद प्रजापति को जौनपुर जिले का जिला सचिव नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार प्रजापति की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति से संगठन में सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अमीरचंद प्रजापति पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़कर पार्टी की विचारधारा और नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। उनकी नियुक्ति से शाहगंज विधानसभा क्षेत्र सहित जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्टर - दीपक सिंह

No Previous Comments found.