30 अक्टूबर से निहारिका एलीट बैग में सजेगा दिवाली एक्ज़िबिशन

शाहगंज - जौनपुर दीपावली, डाला छठ और एकादशी के त्योहारों को देखते हुए निहारिका एलीट बैग के शोरूम में 30 अक्टूबर से दिवाली एक्ज़िबिशन शुरू होने जा रही है। त्योहारों पर घर को सजाने-संवारने के लिए इस एक्ज़िबिशन में सजावटी सामानों की कई आकर्षक वैरायटी उपलब्ध होगी। शोरूम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यहां फैंसी तोरण, बंदनवार, सजावटी लटकन, शुभ-लाभ, फैंसी दीये, रंगोली और घर की सजावट से जुड़े कई अन्य सामान मिलेंगे। इन वस्तुओं को दीपावली के साथ-साथ डाला छठ और एकादशी जैसे पर्वों के लिए भी खरीदा जा सकेगा। सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

एक्ज़िबिशन की खासियत यह है कि जयपुर, कोलकाता, दिल्ली, जोधपुर, हैदराबाद और मुंबई सहित विभिन्न शहरों से लाए गए कलेक्शन एक ही शोरूम में देखने और खरीदने को मिलेंगे। इससे ग्राहकों को त्योहारों की सजावट के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। शोरूम में उपलब्ध विविध डिज़ाइन और रंगों के सामान से ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकेंगे।

शोरूम की ओर से यह भी बताया गया कि अधिक खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। त्योहारों की खरीदारी के लिए ग्राहकों को एक्ज़िबिशन में आने और सेवा का अवसर देने के लिए आमंत्रित किया गया है। दिवाली एक्ज़िबिशन निहारिका एलीट बैग, मेन रोड, शाहगंज में आयोजित होगी।

रिपोर्टर - दीपक सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.