थाना शाहगंज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ
शाहगंज, जौनपुर : लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को थाना शाहगंज परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक निदेश कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में दिए गए योगदान को याद किया।
इस दौरान प्रभारी दिनेश कुमार सिंह निरीक्षक शाहगंज ने समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के माध्यम से सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
रिपोर्टर : दीपक सिंह
No Previous Comments found.