दीपावली पर शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें: सीओ प्रतिमा वर्मा
शाहगंज, जौनपुर : दीपावली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी शाहगंज प्रतिमा वर्मा ने क्षेत्रवासियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और आपसी भाईचारे का त्योहार है। सभी नागरिक आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
क्षेत्राधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आतिशबाजी के दौरान विशेष सावधानी बरतें और बच्चों को पटाखों से दूर रखें। निर्धारित मानकों के अनुरूप ही आतिशबाजी करें तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पटाखे न जलाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें, ताकि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुखद, सुरक्षित और यादगार बन सके।
रिपोर्टर : दीपक सिंह

No Previous Comments found.