शाहगंज रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता मंटू चौरसिया ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर - शाहगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार एवं विभिन्न रेल समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व नगर महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया "मंटू" ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वाराणसी में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रेल मंत्री से जनहित में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शाहगंज रेलवे स्टेशन जौनपुर सहित आसपास के चार जिलों के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण रेल केंद्र है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। इसके बावजूद कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होने तथा यात्री सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ट्रेनों के ठहराव एवं विस्तार की मांग
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख ट्रेनों के ठहराव एवं विस्तार की मांग उठाई गई। इसमें 54375/54376 प्रयागराज पैसेंजर, 15667/15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस, 15635/15636 ओखा-गुवाहाटी द्वारका एक्सप्रेस, 19321/19322 एवं 19313/19314 पटना-इंदौर ट्रेनें, 22345/22346 तथा 22490/22436 वंदे भारत एक्सप्रेस और 15933/15934 तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस का शाहगंज में ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा 14201/14202 नौगढ़ राज्यरानी एक्सप्रेस का शाहगंज तक विस्तार किए जाने की मांग भी की गई है। रेल मंत्री को दिए गए ज्ञापन में शाहगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ साथ सभी प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने,
प्लेटफॉर्म के प्रारंभ एवं अंत में यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल पुल का निर्माण कराने,
शाहगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां जानकीपुरम जंक्शन करने, सभी प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेटर बोर्ड लगाने तथा उन्हें नियमित रूप से चालू किए जाने, सभी प्लेटफॉर्म पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने,सभी प्लेटफॉर्म के बाहर टिकट काउंटर की व्यवस्था करने, यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में एटीएम मशीन लगाने आदि की माँग की गई। इन सुविधाओं के मिलने से चार जिलों के यात्रियों को मिलेगा ।मिलेगा
भाजपा नेता देवी प्रसाद चौरसिया मंटू ने रेल मंत्रालय से जनहित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि शाहगंज रेलवे स्टेशन को एक बेहतर एवं सुविधायुक्त रेल केंद्र के रूप में विकसित हो सके।
रिपोर्टर - शशिकांत मौर्य

No Previous Comments found.