वर्षों से बिजली संकट झेल रहे गांव को मिली राहत
बरसठी, जौनपुर : बर्षो से बिजली की समस्या से जूझ रहे बरसठी क्षेत्र के गोठांव गांव के ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली,गांव में 100 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया,शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने नए ट्रांसफार्मर एवं विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन किया, यह पहल गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष आशीष सिंह के प्रयास तथा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह के सहयोग से पूरी हुई,लंबे समय से पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं होने के कारण हजारों ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही थी नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से गांव के हजारों लोगों को बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जगी है,कार्यक्रम का आयोजन आशीष सिंह के आवास पर किया गया,इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया,कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य, सोमेश सिंह, सतीश सिंह, शुभम तिवारी बीडीसी, राजकुमार सिंह (दीपू), अरुण सिंह (अज्जू) और संतोष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

No Previous Comments found.