ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

शाहगंज, जौनपुर :  ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल, शाहगंज में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा बच्चों ने दीपावली के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर, दीप जलाकर तथा आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से दीपावली की खुशियां साझा कीं। बच्चों को दीपावली के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी बताया गया। साथ ही सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका मिश्रा ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, सद्भाव एवं खुशियों का पर्व है। हमें इस पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी क्रमशः रागिनी, ज्योति, स्नैना , रिशु,स्वाति,मुस्कान ,मंजू, रीमा उपस्थित रहे।

ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

रिपोर्टर : दीपक सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.