अंतर महाविद्यालयीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शाहगंज/जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज ताखा को अंतर महाविद्यालयीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में शनिवार को महाविद्यालय परिसर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए खेल भावना का परिचय दिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती मीना सिंह यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रीबन काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
खेल पर्यवेक्षक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के श्री दिलीप कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर सुधाकर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर प्रोफेसर राम शब्द यादव, डॉ. शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. राजेश कुंवर, डॉ. नितेश अग्निहोत्री, डॉ. विपिन वर्मा, डॉ. राम वचन मौर्य, श्री वीरेंद्र कुमार, डॉ. आकांक्षा, डॉ. शीला देवी, डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय यादव, डॉ. हरेंद्र, श्री आशुतोष यादव, श्री सत्य शरण, श्री शिवम कुमार एवं श्री देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा/दीपक सिंह

No Previous Comments found.