अदालत में जमीन का मुकदमा, फिर भी तोड़ा शौचालय
मछलीशहर, जौनपुर : थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में न्यायालय में जमीन का मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद विवादित भूमि पर शौचालय तोड़ने और परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है। विनोद तिवारी पुत्र लालमणि तिवारी ने दिवाकर तिवारी पुत्र देवी चरण त्रिपाठी और शिवम त्रिपाठी उर्फ गगन पुत्र सुरेश चंद्र तिवारी मास्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित के अनुसार, 27 नवंबर की शाम करीब छह बजे दोनों आरोपी जमीन पर पहुंचे और परिवार को गाली देते हुए शौचालय तोड़ दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि जमीन का मुकदमा लालमणि बनाम देवी चरण सिविल जज जूनियर डिवीजन जौनपुर की अदालत में विचाराधीन है। वहीं संध्या तिवारी ने भी सुरेश चंद्र तिवारी मास्टर के पुत्र शिवम त्रिपाठी और देवी चरण व दिवाकर त्रिपाठी सहित चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार ने मछलीशहर पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रिपोर्टर : एस के गुप्ता

No Previous Comments found.