जमीनी और आपसी विवाद में आठ लोग गिरफ्तार, पुलिस ने शांति भंग की आशंका पर की कार्रवाई

जौनपुर : बरसठी पुलिस ने बुधवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो अलग-अलग मामलों में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धाराओं 126/135 एवं 170 के तहत न्यायालय भेज दिया। महुआरी बनकट गांव में आपसी विवाद के मामले में अजीत कुमार गौतम व नीरज गौतम को गिरफ्तार किया गया। वहीं, ओझापुर गांव में जमीनी विवाद के चलते रामप्रवेश पटेल, दीपक कुमार पटेल, सूरज पटेल, सुमित्रा देवी, ललिता देवी और गीता देवी को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित तनाव टल गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा की गई।

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.