राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस में चांदमल साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

जयपुर : राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सलीम भारती ने राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड  कांग्रेस के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अकील खान के परामर्श एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंशा के अनुसार कांग्रेस को मजबूत करने की दृष्टि से उदयपुर के चांदमल साहू को राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

भारती ने बताया कि चांदमल साहू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है, कांग्रेस के भिन्न-भिन्न  पदों पर रह चुके हैं, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्र नायक स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
भारती ने बताया कि राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड  कांग्रेस में चांदमल  साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड  कांग्रेस के सभी प्रदेश एवं जिलों में खुशी के लहर फैल गई है, शीघ्र राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की जाएगी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कांग्रेस के  सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.