चार धाम की यात्रा कर लौटे यात्रियों का किया स्वागत

झाबुआ : नगर से पांच यात्रियों का समूह चार धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ था। सकुशल यात्रा पूर्ण करने के बाद 23 जून 2025 को यात्री वापस अपने गांव लौटे जहां संतोष देवी - सुभाषचंद्र सोनी,गोपाल सोनी,श्रीमती अंजना सोनी,श्रीमती सोनिया सोनी एवं देव सोनी का मधुकन्या नदी के तट पर समस्त यात्रियों का परिवारजन सहित हेमेंद्र जोशी,कमलेश सोनी झाबुआ परिवार,संजय व्यास,मनीष कुमट,दुर्गेश लोहार,मोहनलाल राठौड़,नीलेश सोनी से पुष्पमाला दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही सभी की कुशलक्षेम पूछी एवं शुभकामनाएं दी। गोपाल से बताया कि हमारी चार धाम की यात्रा यमुनोत्री,गंगोत्री, केदारनाथ धाम,बद्रीनाथ धाम होकर हरिद्वार लौटे। यात्रा में बहुत अच्छे से सभी जगह दर्शन हुए। इसके साथ ही सोनी परिवार ने निर्विघ्न यात्रा संपन्न होने पर इश्वर का आभार मानते हुए धन्यवाद दिया।
रिपोर्टर : मनीष कुमट
No Previous Comments found.