ईनामी बदमाश को झकनावदा पुलिस ने धर दबोचा
झकनावदा : झाबुआ जिला पुलिस कप्तान शिवदयाल गुर्जर के निर्देशानुसार जिले भर में चलाई जा रही ईनामी बदमाशो की धड़पकड़ को लेकर कार्यवाही जारी है । उसी क्रम में पेटलावद एसडीओपी अनुरक्ति शबनानी एवं रायपुरिया थाना प्रभारी गीता जाटव व झकनावदा चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर प्रधान आरक्षक अविनाश निषाद एवं टीम द्वारा तीन साल से फ़रार इनामी बदमाश आरोपी धनसिंह पिता जामसिंह भाभर निवासी टोड़ी को अपराध क्रमांक 308/18 धारा 307,294,323,506,34 भादवी को योजना बद्ध तरीके से धर दबोचा। इस दौरान आरक्षक दीपक अलावा, आरक्षक राजू मुवेल आरक्षक बबलू का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
रिपोर्टर : मनीष कुमट

No Previous Comments found.