ढोल-मांदल और आदिवासी नृत्य के साथ हुआ मंत्री का भव्य स्वागत

झाबुआ - शनिवार को पीएमश्री शासकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय (बालक प्राथमिक विभाग) झकनावदा में पूर्व छात्र आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया उपस्थित रहीं।

ढोल-मांदल और आदिवासी नृत्य के साथ हुआ मंत्री का भव्य स्वागत

राजगढ़-पेटलावद मार्ग से विद्यालय तक छात्र-छात्राओं ने ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य करते हुए, हवा में रूमाल लहराकर कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों, समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का साफा बांधकर सम्मान किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विद्यालय के मुख्य द्वार पर पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन

विद्यालय परिसर में प्रवेश के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा पुष्पवर्षा कर सुश्री भूरिया, जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व छात्रों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।विद्यालय परिवार की ओर से स्वरचित गीत ‘’ एजी बहन निर्मला आई छे पामनी जीरे गया’’ जिसमे सुश्री भूरिया के द्वारा क्षेत्र में किए गए स्वर्णिम विकास कार्यों का गीत के माध्यम से शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी, राजेंद्र कुमार मिस्त्री, श्रीमती मोनू सोलंकी, श्रीमती आरती मिस्त्री, दीपिका माली, सोनू चौहान, रूपाली बैरागी, हर्षिता चौयल एवं शीतल गोस्वामी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।विशाल जनसमुदाय ने तालियाँ बजाकर मंत्री के द्वारा किए गए कार्यों कों प्रमाणित किया । बाद 
संकुल प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया एवं विद्यालय स्टाफ ने पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया।

करीब 40 पूर्व छात्र सम्मानित, शिक्षकों के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम में विद्यालय को विशेष सहयोग देने वाले पूर्व छात्रों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने लगभग 40 पूर्व छात्रों को दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन में विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, समाजसेवा, व्यापार, पुलिस, आबकारी, राजनीति एवं प्रशासन—में सफलता प्राप्त करने के अनुभव साझा किए और अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

गुरुदेव श्री काशीगिरीजी यूकेजी कक्ष’ का हुआ लोकार्पण

विद्यालय में पूर्व छात्रों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निर्मित गुरुदेव श्री काशीगिरीजी यूकेजी कक्ष का कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि “सरकारी विद्यालयों के लिए पूर्व छात्रों द्वारा किया जा रहा यह सहयोग अनुकरणीय है। यदि हर गाँव-शहर में ऐसी पहल हो, तो शासकीय विद्यालय किसी भी निजी विद्यालय से कम नहीं होंगे।”विद्यालय परिवार ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 1965 में स्थापित यह विद्यालय अब जर्जर अवस्था में है तथा पीएमश्री का दर्जा मिलने के बावजूद नवीन भवन की आवश्यकता है। इस पर मंत्री भूरिया ने शीघ्र नवीन भवन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

अतिथियों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा समस्त अतिथियों, पूर्व छात्रों एवं आमजन के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में सीबी लाइव के संपादक चंद्रभान सिंह भदौरिया, प्रदीप पालरेचा, श्रीराम मिस्त्री, संजय मेहता, निलेश कोटड़िया, जितेंद्र कांसवा, महेंद्र सिंह राठौर (रतलाम), हरिराम पड़ियार,संजय व्यास,हरीश राठौड़,पीयूष राठौड़,नारायण पान वाले,गोलू पंवार,दामोदर पड़ियार, श्रेणिक कोठारी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा , वरिष्ठ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष परीक्षित सिंह राठौड़, वरिष्ठ नेता पारस जैन उदयसिंह गामड़, शांतिलाल कांस्यवा, महेश भांगू, रितेश अग्रवाल, एफ.सी. माली, राजेंद्र मिस्त्री, कालूसिंह चौहान, पृथ्वीराज सिंह (तारखेड़ी), तहसीलदार विजेंद्र कटारे, बीआरसी रेखा गिरी सहित संदीप पाटीदार,कैलाश कटारा,दिनेश बघेल,अनिल बलूँदिया,पार्वती चौहान,प्रेमलता पाटीदार,नारायणदास बैरागी,रिंकु पंवार,लक्ष्मी चौधरी,श्रीकांत यादव,यशपाल घाटिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शत्रुध्न मालवीय एवं जितेंद्र राठौड़ ने किया। सुरक्षा व्यवस्था एसडीओपी अनुरक्ति शाबनानी, थाना प्रभारी गीता जाटव एवं चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में रही।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण एवं निरीक्षण

इसके पश्चात झकनावदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने सहभागिता की। एमबीबीएस डॉ. शोभित शुक्ला ने स्टाफ के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मंत्री ने चिकित्सालय का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार एक्स-रे मशीन सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर डॉ. ममता वास्केल, रमीला बामनिया सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

रिपोर्टर - मनीष कुमट 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.