केंद्रीय बजट सिर्फ़ लॉलीपॉप, मध्यवर्ग-किसान-बेरोज़गार पूरी तरह उपेक्षित : साबिर फिटवेल
झाबुआ - केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया केंद्रीय बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा नहीं उतर पाया है। यह बजट केवल दिखावटी घोषणाओं तक सीमित है, जबकि देश की मध्यवर्गीय एवं निचले तबके की जनता के लिए कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई गई है। यह आरोप मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए लगाया।
बजट जनता को राहत देने के बजाय केवल “लॉलीपॉप”
उन्होंने कहा कि यह बजट जनता को राहत देने के बजाय केवल “लॉलीपॉप” साबित हुआ है। महंगाई, बेरोज़गारी और किसानों की समस्याओं से जूझ रही जनता को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार ने उन सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
मध्य प्रदेश के साथ एक बार फिर सौतेला व्यवहार
साबिर फिटवेल ने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ एक बार फिर सौतेला व्यवहार किया गया है। राज्य के लिए कोई विशेष पैकेज या विकास की ठोस योजना बजट में शामिल नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बजट को पूंजीपतियों के हित में तैयार किया है, जबकि किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग पूरी तरह उपेक्षित रहे। 3 लाख बेरोज़गारों को रोजगार देने की घोषणा तो की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह रोजगार किस सेक्टर में, कब और कैसे दिया जाएगा उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने मध्य प्रदेश में 3 लाख बेरोज़गारों को रोजगार देने की घोषणा तो की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह रोजगार किस सेक्टर में, कब और कैसे दिया जाएगा। बिना स्पष्ट रोडमैप के की गई ऐसी घोषणाएं केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास हैं।
किसानों को लेकर भी बजट में कोई ठोस योजना नहीं दिखाई देती
किसानों को लेकर भी बजट में कोई ठोस योजना नहीं दिखाई देती। न तो फसलों के उचित दाम, न कर्ज़ राहत और न ही कृषि लागत घटाने को लेकर कोई प्रभावी घोषणा की गई है।
यह बजट आम जनता की आवाज़ नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपतियों के लाभ के उद्देश्
साबिर फिटवेल ने कहा कि यह बजट आम जनता की आवाज़ नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपतियों के लाभ के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट का विरोध करती है और जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
रिपोर्टर - मनीष कुमट
No Previous Comments found.