युगप्रताप का एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में चयन,झाबुआ का नाम रोशन
झाबुआ - भारत की मेजबानी में दिल्ली में फरवरी माह में आयोजित होने वाली एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में झाबुआ जिले के उमरकोट निवासी नेशनल शूटर युगप्रताप सिंह का चयन हुआ है। युगप्रताप 25 मीटर रैपिड फायर एवं स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 20 से अधिक देशों के श्रेष्ठ निशानेबाज़ भाग लेंगे, जिनमें चीन, दक्षिण कोरिया, कजाकिस्तान, ईरान, ताइवान, जापान जैसे शूटिंग पावरहाउस देश शामिल हैं। युगप्रताप को यह अवसर उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और इंडिया टीम ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग के जरिए प्राप्त हुआ है। उनके चयन से न केवल परिवार बल्कि पूरा झाबुआ जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि युगप्रताप अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश के लिए पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाएंगे।
रिपोर्टर - मनीष कुमट
No Previous Comments found.