सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को व्हीलचेयर भेंट, मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

झकनावदा — समाज में सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों की मिसाल पेश करते हुए पुत्र अमन सिंह राठौर ने अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती बरखा कुँवर- संजय सिंह राठौर (सी.एम.ओ) नयागांव (नीमच) की पावन स्मृति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक व्हीलचेयर भेंट की। यह व्हीलचेयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एम.बी.बी.एस. चिकित्सक डॉ. शोभित शुक्ला को औपचारिक रूप से सौंपी गई।

माताजी सदैव सेवा और करुणा के भाव से जुड़ी रहीं

इस अवसर पर अमन राठौर ने कहा कि उनकी माताजी सदैव सेवा और करुणा के भाव से जुड़ी रहीं। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने और जरूरतमंदों के काम आने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है, ताकि अस्पताल आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्हीलचेयर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही

डॉ. शोभित शुक्ला ने इस पुनीत पहल के लिए राठौर परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्हीलचेयर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस सहयोग से मरीजों को उपचार के दौरान काफी सुविधा मिलेगी और अस्पताल की सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

राठौर के सेवा भाव और संस्कारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने स्वर्गीय श्रीमती बरखा कुँवर राठौर के सेवा भाव और संस्कारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी प्रेरणा देते हैं।

जनसहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जा सकता है

स्थानीय नागरिकों एवं अस्पताल स्टाफ ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनसहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जा सकता है। स्वर्गीय माताजी की स्मृति में किया गया यह कार्य न केवल एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है, बल्कि जरूरतमंदों के लिए स्थायी सहारा भी बनेगा। यह सेवा कार्य निश्चित रूप से समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने वाला कदम है। इस अवसर पर लेबटेक्निशन आत्माराम कुशवाह,रवि मावी,भूपेंद्र डामेचा आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर - मनीष कुमट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.