सड़क एवं पुल निर्माण के 14 बड़े कार्यों को मिली स्वीकृति, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार

झाबुआ :  जिले के विकास को नई दिशा देते हुए मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के अथक प्रयासों से झाबुआ जिले को कुल 657.23 करोड़ रुपये की लागत से सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। स्वीकृत 14 प्रमुख परियोजनाओं से जिले में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, ग्रामीण अंचलों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी तथा व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। इन स्वीकृत कार्यों में माही नदी पर पुलिया निर्माण से लेकर विभिन्न प्रमुख मार्गों के टू-लेन उन्नयन, उच्च स्तरीय पुल निर्माण तथा आंतरिक सड़कों के विकास कार्य शामिल हैं। प्रमुख स्वीकृत कार्य प्रमुख स्वीक्रति कार्यों में राम धतुरिया (जिला झाबुआ) में माही नदी पर पुलिया एवं लाबरिया (जिला धार) तक मार्ग निर्माण – 18 किमी, 54 करोड़ रुपये, राजगढ़-पारा राणापुर-पिटोल टू-लेन मार्ग निर्माण – 74.50 किमी, 225 करोड़ रुपये, एन.एच. 47 दत्तीगांव फाटे से उमरकोट-बोलासा रायपुरिया टू-लेन मार्ग – 28.80 किमी, 84 करोड़ रुपये झाबुआ-कल्याणपुरा-रायपुरिया मार्ग पर ग्राम कड़वाली में टूटी पुलिया का निर्माण – 2.77 करोड़ रुपये, एन.एच. 47 से माछलिया-मुगाणडी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल एवं मार्ग निर्माण – 9.75 करोड़ रुपये, अगराल-हत्यादेली मार्ग – 4 किमी, 4 करोड़ रुपये,नवापाड़ा चर्च-धांधला मार्ग एवं मियाटी-बड़दूपाड़ा मार्ग – 4 किमी, 4 करोड़ रुपये, ग्राम खवासा से आंतरिक मार्ग व बेड़दा-रामनगर (नया कुंडवास) एवं एस.एच. 18 डावड़ी बोडायता पहुंच मार्ग – 2.50 किमी, 2.50 करोड़ रुपये, करड़ावद-चापड़ा मार्ग – 4.72 किमी, 4.72 करोड़ रुपये, भगोर-हत्यादेली पेटलावद मार्ग – 8 किमी, 12 करोड़ रुपये

,राजगढ़-पिटोल मार्ग (ग्राम टांडी से समोई, देवल फालिया होते हुए एन.एच. 56 चंद्रशेखर आजाद नगर तक) – 35.10 किमी, 70 करोड़ रुपये, झाबुआ-रायपुरिया मार्ग (एमडीआर) – 34 किमी, 170 करोड़ रुपये, धांधला-लिमड़ी मार्ग पर कि.मी. 15/6 एवं 24/6 पर पुल निर्माण – 6.54 करोड़ रुपये, धांधला-लिमड़ी मार्ग पर कि.मी. 16/10, 20/10 एवं 23/4 पर पुल निर्माण – 7.95 करोड़ रुपये आदि सम्मिलित है । विकास को मिलेगी गति इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से माही नदी पर पुलिया निर्माण और प्रमुख मार्गों के उन्नयन से जिले की संपर्क व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।  कैबिनेट मंत्री का माना आभार स्थानीय भाजपा नेता पारस जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेन्द्र सिंह सेमलिया,भाजपा नेता शेतानमल कुमट,मांगीलाल पड़ियार,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा,जनपद उपाध्यक्ष देवकुंवर पडीयार,श्रेणिक कोठारी,हेमेन्द्र कुमार जोशी,कालूसिंह चौहान,ओम प्रकाश राठौर,कुलदीप लोधा तारखेड़ी,प्रथ्वीराज सिंह राठौर तारखेड़ी,राजेंद्र मिस्त्री आदि जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का आभार व्यक्त करते हुए इसे झाबुआ जिले के लिए विकास की नई शुरुआत बताया है।

रिपोर्टर : मनीष कुमट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.