पीएम श्री विद्यालय झकनावदा के छात्र छात्राओं को दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान करवाया प्राचीन भारतीय इतिहास से रूबरू
झकनावदा : पीएम श्री विद्यालय झकनावदा के तत्वाधान में दो दिवसीय छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। 25 मार्च को स्कूल परिसर से जनपद उपाध्यक्ष देवकुंवर पड़ियार,मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़,वरिष्ठ समाज सेवी श्रेणिक कोठारी,पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष एफसी माली,राजेंद्र मिस्त्री,प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया ने यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यात्रा झकनावदा से शुरू हुई जिसमे यात्रा का पहला पड़ाव पशुपतिनाथ दर्शन,सांवरिया सेठ,सांवरियाजी प्राकट्य स्थल मंदिर दर्शन कर रात्रि विश्राम किया गया । द्वितीय चरण में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ पहुंच कर गाइड द्वारा भारतीय साहित्य,प्राचीन इतिहास,प्राचीन इमारतो से छात्र छात्राओं को रूबरू कराया। जिसमे शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को चित्तौड़गढ़ के मीराबाई मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर,विजय स्तंभ,राजा भोज द्वारा निर्मित महादेव मंदिर,कीर्ति स्तंभ,माँ कालिका माता मंदिर,सूरजपोल,पद्मावती महल,जहाँज मंदिर,गौमुख कुंड,जौहार स्थल आदि का भ्रमण करवाया गया साथ ही इनके प्राचीन इतिहासों के बारे में जानकारी दी गई । इस दौरान बच्चों में इतिहास जानकर कहाँ की आज तक हमने किताबों में पढ़ा था वही आज हम देख रहे हैं हमे बहुत अच्छा लगा । वही यात्रा का 25 मार्च को झकनावदा में समापन हुआ ।
सफल यात्रा में इनका रहा विशेष योगदान
सफल शैक्षणिक भ्रमण में संस्था प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया,संदीप पाटीदार,नारायण दास बैरागी,हेमेन्द्र कुमार जोशी,श्रीकांत यादव,सुरेश प्रजापत,यशपाल घटिया,भंवर सिंह परमार, संतोष कटारा,रिंकू पवार,निलेश मुलेवा,प्रेमलता पाटीदार, संतोष कटारा ,पूजा कटरा ,लक्ष्मी चौधरी ,ज्योति सोलंकी ,प्रेमलता चौहान ,सोहन चरपोटा, सुरेश राठौड़,अंबाराम राठौड का विशेष सहयोग मिला।
रिपोर्टर : मनीष कुमट
No Previous Comments found.