19 वीं सदी के खिलाड़ियों का 20 वीं में किया सम्मान, खिलाड़ी हुए भाव विभोर

झकनावदा :  बुधवार को पीएम श्री शा.उ. मा.विद्यालय झकनावदा परिसर में खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजन हुआ आयोजित। जिसमे नगर के 19 वीं सदी के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लेदर बाल क्रिकेट,वालीवाल,केरन,कबड्डी के खिलाड़ीयौ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । सर्वप्रथम ढोल के साथ पुष्प वर्षा कर पूर्व खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया । बाद माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया बाद पूर्व खिलाड़ियों द्वारा लेदर  बाल क्रिकेट,वॉलीबॉल,केरम,कबड्डीआदि का फीता काटकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया । बाद  पूर्व खिलाड़ियों ने कहा छात्र जीवन में खेल महत्वपूर्ण है बताते हुए खेल की विस्तृत्व जानकारी दी। 

इनका हुआ सम्मान 

बाबूलाल व्यास (वालीवाल खिलाड़ी),पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं लेदर बाल,वालीवाल खिलाड़ी घनश्याम सिंह सेमलिया,सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वालीवाल व क्रिकेट खिलाड़ी लालसिंह बारिया,वालीवाल,क्रिकेट खिलाड़ी मनोहर सिंह सेमलिया,केरम खिलाड़ी नंदकिशोर देवड़ा,मनोज पालरेचा,जयंतीलाल कोटड़िया,लेदर बाल खिलाड़ी जगपाल सिंह राठौर,प्रदीप गुर्जर,देवेंद्र बैरागी,राधेश्याम देवड़ा,मोहन सोलंकी,कबड्डी खिलाड़ी हीरालाल चौधरी (ट्रैफ़िक हेड कांस्टेबल) इंदौर आदि 19 वीं के खिलाड़ियों का संस्था द्वारा साफा बांधकर पुष्प माला एवं संस्था का दुपट्टा पहनाकर व खेल रत्न झकनावदा का प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही दिवंगत पूर्व खिलाड़ियों को दाय करते हुए स्व. भूपेन्द्र सिंह राठौर झकनावदा,सुभाष मिस्त्री,ओमप्रकाश टेलर,लालू जी सिंदड़ा,ठा.रणधीर सिंह राठौर,दिनेश राठौड़,संजय मांडोत,लालू सोलंकी,धर्मेंद्र (घोटू) राठौड़,कुंदन गारी आदि को श्रद्धांजलि दी। 

यह रहे मौजूद

इस दौरान संस्था प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया,खेल शिक्षक श्रीकांत यादव,नारायण दास बैरागी,हेमेन्द्र कुमार जोशी,संदीप पाटीदार,दिनेश बघेल,यशपाल घटिया,शत्रुघ्न मालवीय,पूजा कटारे,मोनू सोलंकी,सुरेश प्रजापत,लक्ष्मण गहलोत,लक्ष्मी चौधरी,ललिता बर्फ़ा,आरती मिस्त्री,प्रमिला पाटीदार ,पार्वती चौहान,हर्षिता चोयल,नीलेश मुलेवा,भवंर सिंह परमार,सुखराम कटारा आदि उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर : मनीष कुमट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.