देवकुंवर पड़ियार ने फिर जीता विश्वास,दूसरी बार बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष — प्रदेशभर में हर्ष का माहौल
झाबुआ : क्षत्रिय सिर्वी समाज महिला संगठन में एक बार फिर झकनावदा की सशक्त एवं लोकप्रिय नेत्री श्रीमती देवकुंवर (दुर्गा) पड़ियार ने अपने कार्यों और नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन का विश्वास जीतते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पुनः स्थान प्राप्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ ही उनके समर्थकों एवं समाजजनों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है। मध्यप्रदेश की पावन धरा एवं आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम झकनावदा से निकलकर सम्पूर्ण प्रदेश में अपनी पहचान बनाने वाली देवकुंवर पड़ियार आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में एक मजबूत एवं विश्वसनीय नाम बन चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय एवं जुझारू नेत्री होने के साथ-साथ वे वर्तमान में पेटलावद जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। पिछले दो वर्षों में उन्होंने क्षत्रिय सिर्वी समाज महिला संगठन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता एवं संगठन विस्तार के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें पुनः इस महत्वपूर्ण पद तक पहुंचाया है। उनके इस मनोनयन से न केवल झकनावदा बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के सिर्वी समाज में गर्व और खुशी का वातावरण है।
बधाइयों का लगा तांता
देवकुंवर पड़ियार के पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर झकनावदा नगर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। राजपूत समाज से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर, जैन समाज से राजेश कांसवा,नरेंद्र कुमार कोठारी, महेश भांगू, शैतानमल कुमट, ब्राह्मण समाज से हेमेन्द्र कुमार जोशी, संजय व्यास, बैरागी समाज से देवेंद्र बैरागी, मिस्त्री समाज से राजेंद्र मिस्त्री तथा राठौड़ समाज से समाज अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, प्रदीप बोराना एवं नारायण राठौड़,गोपाल राठौड़,प्रकाश राठौड़ सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पड़ियार ने इनका जताया आभार
साथ ही सभी ने प्रांतीय महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती ललिता जी पवार का आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
महिला शक्ति का मजबूत नेतृत्व
देवकुंवर (दुर्गा) पड़ियार का पुनः चयन यह दर्शाता है कि संगठन को उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश की सिर्वी मातृशक्ति और अधिक संगठित एवं सशक्त होगी, ऐसी अपेक्षा समाजजनों द्वारा व्यक्त की जा रही है।उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है।
रिपोर्टर : मनीष कुमट

No Previous Comments found.