झकनावदा नकबजनी का सनसनीखेज खुलासा रायपुरिया पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया
झकनावदा : दरमियानी रात को कस्बा झकनावदा की मुस्लिम बस्ती में रहने वाले फरियादी मेहमूद पिता शकूर खान एवं आसिफ पिता आजाद खान अपने परिवार के साथ उर्स मेला देखने सरदारपुर गए हुए थे। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। बदमाशों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर ₹2,22,000 नगद एवं सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹5.50 लाख थी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रायपुरिया में तत्काल अपराध क्रमांक 156/2026, धारा 305(क), 331(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र खुलासे हेतु प्रयास किए गए। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी गई।
दिनांक 19.05.2026 की रात्रि में मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी:
1. रिजवान पिता रमजान खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी झकनावदा
2. संग्राम पिता दरियावसिंह मखोड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भुरीघाटी
को विधिवत गिरफ्तार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फरियादी के घर से चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की, जिसमें:
₹2,22,000 नगद
₹3.28 लाख से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण
कुल मशरूका कीमत लगभग ₹5.50 लाख शामिल है।
सराहनीय कार्य एवं पुलिस टीम
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रायपुरिया श्रीमती गीता जाटव, चौकी प्रभारी झकनावदा सउनि सुरेन्द्र सिंह सिसौदिया, सउनि राजवीर सिंह जाट, आरक्षक दीपक (117), राजू मुवेल (571), शंकर (331), साइबर सेल टीम एवं विशेष सहयोगी होमगार्ड सैनिक गिरधारी का विशेष योगदान रहा। इस त्वरित एवं उत्कृष्ट सफलता पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पूरी टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
रिपोर्टर : मनीष कुमट

No Previous Comments found.