सेवानिवृत्त शिक्षक एवं स्थानांतरित शिक्षक-शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई

झकनावदा : पीएम श्री शासकीय विद्यालय झकनावदा में सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने शिक्षकों की वर्षों की सेवाओं, समर्पण और विद्यार्थियों के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनका सम्मान किया।

करीबन 30 वर्ष की सेवाएँ प्रदान

शासकीय प्राथमिक विद्यालय खिंदाखो-बोरिया में लगभग 30 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षक सुल्तान सिंह मचार के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा दुपट्टा एवं पुष्पमाला पहनाकर,साल साफा भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने उनके सेवा काल, अनुशासन, सरल स्वभाव एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक उनके निवास तक विदा किया गया।

इनका हुआ स्थानांतरण

इसी अवसर पर स्थानांतरण होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी भावभीनी विदाई दी गई। पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में लगभग 23 वर्षों तक विज्ञान विषय का अध्यापन करने वाली शिक्षिका श्रीमती पार्वती चौहान का स्थानांतरण धार होने पर उनका सम्मान किया गया। साथ ही अंग्रेजी एवं कंप्यूटर शिक्षा के कुशल शिक्षक संदीप पाटीदार, प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पूजा कटारे, कन्या प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका मीरा जामोद तथा प्राथमिक विद्यालय सेमलिया की शिक्षिका ममता राजावत के स्थानांतरण पर भी विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

उपहार भेंट कर विदाई दी

इस दौरान संकुल परिवार द्वारा सभी शिक्षकों को स्मृति-चिन्ह एवं उपहार भेंट किए गए। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने स्थानांतरित एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों और विद्यालय के विकास में उनके योगदान को याद किया। भावुक माहौल के बीच विद्यालय परिवार की आंखें नम हो गईं।

विदाई समारोह के दौरान किए विचार व्यक्त

विदाई समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए स्थानांतरित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा कि झकनावदा केवल उनकी कर्मभूमि ही नहीं बल्कि उनका परिवार रहा है। यहां के विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों से उन्हें सदैव स्नेह, सहयोग और सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि वे झकनावदा की मधुर स्मृतियों को हमेशा अपने हृदय में संजोकर रखेंगे। समारोह के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित

इस दौरान संकुल प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, नारायण दास बैरागी,कैलाश कटारा,मोनू सोलंकी,कलावती मकवाना, दिनेश बघेल,हेमेन्द्र कुमार जोशी,श्री कांत यादव, लक्ष्मी चौधरी,ललिता बर्फा,प्रतिभा सोलंकी,रंजना बर्फा,आरती लच्छेटा,जन शिक्षक सुरेंद्र सिंगाड,जन शिक्षक दिनेश राठौड़,अरविंद मेड़ा,प्रदीप मेड़ा,नाथूलाल चारण, वर्दीचन्द सिंगाड आदि उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन शत्रुघ्न मालवीय ने किया आभार दिनेश बघेल ने माना।

रिपोर्टर : मनीष कुमट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.