आंचलिक पत्रकार संघ में जिला सलाहकार पद पर कुमट की नियुक्ति

पेटलावद :  आंचलिक पत्रकार संघ, झाबुआ (मध्य प्रदेश) द्वारा संगठन के विस्तार एवं पत्रकार हितों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मनीष कुमट (जैन) झकनावदा को झाबुआ जिला सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया है।

संघ द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार कुमट की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रियता, कार्यकुशलता, निष्ठा एवं सामाजिक सरोकारों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति 20 जून 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि कुमट संगठन के संविधान, नियमों एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने इस संघ की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संघ के जिला अध्यक्ष राकेश डुंगरवाल ने कहा कि संगठन निरंतर पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए कार्यरत है तथा नई नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। आंचलिक पत्रकार संघ प्रमुख रमेश टांक रतलाम व प्रांतीय कार्यकारिणी एवं झाबुआ (मध्य प्रदेश) परिवार ने कुमट को नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

रिपोर्टर : मनीष 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.