जिला विद्युत सलाहकार समिति का गठन, झाबुआ जिले को मिली नई जिम्मेदार टीम

झाबुआ : प्रदेश शासन के निर्देशों के पालन में कलेक्टर कार्यालय झाबुआ द्वारा जिला विद्युत सलाहकार समिति का गठन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण, विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह बनाए गए हैं। वहीं अधीक्षण यंत्री (संचा/संधा), झाबुआ वृत्त डी.एस. राजपूत को संयोजक तथा कार्यपालन यंत्री  सुरूदेव मण्डलोई को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। समिति में जिले के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए मेघनगर, थांदला, राणापुर, पेटलावद, झकनावदा सहित अन्य क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों को भी शामिल किया गया है। झकनावदा क्षेत्र से  राजेश कांसवा को सदस्य मनोनीत किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार समिति विद्युत वितरण व्यवस्था की समीक्षा करेगी, उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं सुझावों पर विचार करेगी तथा विद्युत सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक अनुशंसाएं करेगी। इससे जिले में बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सदस्यों को दी शुभकामनाएं

जिला विद्युत सलाहकार समिति के गठन पर जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि समिति जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करेगी तथा जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 रिपोर्टर : मनीष कुमट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.