कांसवा को जिला विद्युत सलाहकार समिति में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

झकनावदा : झकनावदा नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा को मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर झाबुआ द्वारा गठित जिला विद्युत सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। माननीय प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में गठित इस समिति में सदस्य के रूप में मिली जिम्मेदारी को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों में हर्ष का माहौल बन गया और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

जिला विद्युत सलाहकार समिति में सदस्य नियुक्त होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर, भाजपा कार्यकर्ता फकीरचंद माली, भाजपा नेता श्रेणिक कुमार कोठारी, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर भूपेंद्रसिंह सेमलिया, पारसमल जैन, शैतानमल कुमठ, राजेंद्र कुमार मिस्त्री, नारायण पटेल, नरेंद्र कुमार कोठारी, प्रदीप बोराना, पत्रकार हरीश राठौड़, नारायण राठौड़, नारायण भाई प्रजापत एवं वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र बैरागी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा इस दायित्व के लिए भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजेश कासवा लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनके अनुभव एवं जनसरोकारों की समझ का लाभ अब जिला विद्युत सलाहकार समिति के माध्यम से जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कासवा विद्युत व्यवस्था से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से समिति के समक्ष रखकर उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवीन दायित्व मिलने पर राजेश कासवा ने माननीय प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया तथा भारतीय जनता पार्टी संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में विद्युत सेवाओं के सुधार, उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

रिपोर्टर : मनीष कुमट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.