महाकाल मित्र मंडल की 8वीं पैदल कांवड़ यात्रा 'बोल बम' के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना
झकनावदा - श्रावण मास में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में समाजसेवी संगठन महाकाल मित्र मंडल, झकनावदा के तत्वावधान में बुधवार को 8वीं पैदल कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई। कावड़ियों ने माही नदी का पवित्र जलभर कर की कांवड़ यात्रा शुरू करीब 40 शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था झाबुआ जिले की प्राकृतिक एवं धार्मिक पहचान श्रृंगेश्वर महादेव धाम पहुंचा, जहां पवित्र माही नदी से कांवड़ में जल भरकर भगवान श्रृंगेश्वर महादेव, पंचमुखी हनुमानजी तथा ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 श्री काशीगिरीजी महाराज की समाधि पर दर्शन-पूजन कर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच उज्जैन के लिए प्रस्थान किया।
पांच दिवसीय रहेगी यात्रा, चार स्थानों पर होगा रात्रि विश्राम महाकाल मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि यह उनकी लगातार 8वीं पैदल कांवड़ यात्रा है। प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में श्रृंगेश्वर धाम की पवित्र माही नदी से जल लेकर पैदल यात्रा प्रारंभ की जाती है। लगभग 5 दिवसीय इस यात्रा के दौरान चार स्थानों पर रात्रि विश्राम किया जाता है। यात्रियों के भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा प्रबंध मंडल द्वारा साथ-साथ किया जाता है।
माही के जल से उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर का होगा जलाभिषेक उन्होंने बताया कि उज्जैन पहुंचकर सभी कांवड़िये भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर माही नदी के पवित्र जल से जलाभिषेक करेंगे तथा अपने घर-परिवार, गांव, प्रदेश और देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना करेंगे।
श्रावण मास में निकली इस कांवड़ यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय वातावरण में सराबोर कर दिया। कांवड़ यात्रा का झकनावदा शनि मंदिर परिसर में वरिष्ठ समाजसेवी रणछोड़लाल अग्रवाल,वरिष्ठ समाजसेवी श्रेणिक कोठारी, समाज सेवी,राजेंद्र मिस्त्री,मंडल उपाध्यक्ष परीक्षित सिंह राठौर,नारायण प्रजापत,हेमेंद्र कुमार जोशी आदि मित्रमंडल ने महाँकाल मित्र मंडल के कांवड़ियों का पुष्प माला,दुपट्टा पहनाकर एवं जयघोष के साथ स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
रिपोर्टर - मनीष कुमट
No Previous Comments found.