पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल वैरागी ने छात्रों को किया प्रेरित
झाबुआ : भारतीय सेना में 25 से अधिक वर्षों तक गौरवपूर्ण सेवाएं देने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील कुमार वैरागी (सेवानिवृत्त) अब अपने सैन्य अनुभवों के माध्यम से देश के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं । भारतीय सेना में कमिशंड अधिकारी के रूप में 18 वर्षों से अधिक सेवा देने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए वैरागी ने विभिन्न कमानों एवं फॉर्मेशनों में नेतृत्व, प्रशासन और संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
वर्ष 2017 में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर हो चुके हैं सम्मानित
विज्ञान स्नातक, अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर एवं बी.एड. की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल वैरागी को उत्कृष्ट सैन्य सेवाओं के लिए वर्ष 2017 में जनरल ऑफिसर कमांडिंग कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
वैरागी कई विद्यालयों में पहुंच कर विद्यार्थियों को कैरियर बनाने के लिए दे रहे मार्गदर्शन
अपने प्रेरक व्याख्यानों में नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, चरित्र निर्माण, राष्ट्रीय मूल्यों, संचार कौशल, टीम प्रबंधन तथा भारतीय सशस्त्र बलों में करियर की संभावनाओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे है। साथ ही एनडीए (NDA), सीडीएस (CDS), टीईएस (TES), एएफकैट (AFCAT), अग्निवीर (Agniveer) सहित रक्षा सेवाओं की विभिन्न प्रवेश योजनाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा कर रहे हैं।
राष्ट्र भक्ति, नेतृत्व क्षमता के लिए युवाओ में भर रहे आत्म विश्वास
लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील कुमार वैरागी ने पी एम श्री विद्यालय झकनावदा पहुंच कर विशेष रूप से कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि एनसीसी कैडेटों के लिए संवादात्मक प्रेरक सत्र आयोजित करते हैं, जिनमें वे वास्तविक सैन्य अनुभवों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सेवा भाव का संचार करते हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान एवं एनसीसी इकाइयां उन्हें प्रेरक व्याख्यान, रक्षा करियर मार्गदर्शन सेमिनार, नेतृत्व विकास कार्यक्रम तथा राष्ट्र निर्माण विषयक संवादात्मक सत्रों के लिए आमंत्रित कर सकती हैं। इस पर आप सभी आगे बढ़े ओर देश सेवा के लिए आप आगे आए। देश सेवा सर्वोपरि है। वही वैरागी का पीएम श्री विद्यालय झकनावदा संकुल प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया,हेमेंद्र कुमार जोशी ने शाला के नाम अंकित वाला दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
रिपोर्टर : मनीष कुमट (जैन)
No Previous Comments found.