शासकीय वन कन्या में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 49 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच
झकनावदा : विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजगढ़ मार्ग स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय वन कन्या आश्रम झकनावदा स्थित में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 49 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एल.चौपड़ा के निर्देशानुसार तथा पेटलावद बीएमओ डॉ. अंतिम सोलंकी के मार्गदर्शन में डॉ. शोभित शुक्ला द्वारा आयोजित किया गया। शिविर के दौरान बालिकाओं की रक्त जांच, बुखार, सर्दी-जुकाम सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान अस्वस्थ पाए गए छात्राओं को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी। स्वास्थ्य शिविर में रंजिता डोडियार,बबीताने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षका श्रीमती कलावती मकवाना.सहित छात्रावास का स्टाफ भी उपस्थित रहा। शिविर के सफल आयोजन से छात्रावास के विद्यार्थियों को समय पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ मिला। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं रोगों की समय पर पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रिपोर्टर : मनीष कुमट
No Previous Comments found.