स्वतंत्रता दिवस के पूर्व झकनावदा में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा
झकनावदा : स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के पूर्व देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से झकनावदा नगर में 12 अगस्त 2026, बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा से होगा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मेन बाजार एवं बस स्टैंड पहुंचेगी, जहां से आगे बढ़ते हुए गणेश मंदिर पर यात्रा का समापन किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, समस्त राजनीतिक दलों,समाज सेवी संगठनो,युवा साथीयों तथा झकनावदा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने नगरवासियों, माता-बहनों, युवाओं एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बहुमूल्य समय में से समय निकालकर 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पहुंचें और देश की आजादी के गौरवशाली पर्व के पूर्व आयोजित इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाएं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नगर में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
रिपोर्टर : मनीष कुमट
No Previous Comments found.