वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का वोट बचाओ देश बचाओ अभियान जारी रहेगा

झाबुआ : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस ने आज पत्रकार वार्ता आयोजित की  पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने आरोप लगाते हुए कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग से सांठ गांठ करके वोट चोरी जैसा घृणित कार्य किया है वह सीधे जनता के मताधिकार पर प्रहार जैसा है और संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने जैसा कृत्य किया है जिसे कांग्रेस और देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। 
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सत्ता की नहीं यह वोट की संविधान की और देश के लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलकर देश की जनता के जो वोट चोरी किए हैं जो देश के लिए दुर्भाग्य है कि ऐसी सरकार जनता के मताधिकार का भी हक छीन रही है। 
उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ता लाखों की तादाद में एकत्रित होकर विरोध प्रकट कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की पुरजोर तरीके से मांग करेंगे। 
जिले से भी लगभग  1000 कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कुच करेंगे। 
और 25 नवंबर तक जिले के समस्त ब्लॉको पंचायतो वार्डों में वोट चोरी बचाओ देश बचाओ आंदोलन कर अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक वीर सिंह भूरिया प्रवक्ता साबिर फिटवेल शहर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष नवेश अमलियार आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष आयुष ओहरी हर्ष जैन जितेंद्र शाह आदि नेता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मनीष कुमट 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.