कुमट को अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मध्यप्रदेश में प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व

झकनावदा/पेटलावद :  अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मध्यप्रदेश द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों के क्रम में झकनावदा निवासी मनीष कुमट को प्रदेश मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के जैन समाजजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। मनीष कुमट को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समाजजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। परिषद द्वारा जारी नवीन पदाधिकारी सूची में मनीष कुमट का नाम प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में शामिल किया गया है। संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए प्रदेशभर में परिषद की गतिविधियों, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों, युवाओं की सहभागिता और समाजहित में किए जा रहे कार्यों को मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा है।

संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति जताया आभार

प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने पर मनीष कुमट ने परिषद के प्रदेश संगठन प्रभारी श्री रमेश जी धाड़ीवाल, प्रदेश अध्यक्ष रजत जी कावड़िया ,प्रदेश महामंत्री श्री सिद्धार्थ जी तलेसरा सहित परिषद के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों, मार्गदर्शकों एवं संगठन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।मनीष कुमट ने परम पूज्य गुरुदेवों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन को नमन करते हुए कहा कि वे परिषद की विचारधारा, सामाजिक सरोकारों और धार्मिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक रचनात्मक कार्य को उचित मंच प्रदान करना, युवाओं को परिषद की गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

समाज और संगठन की सेवा का रहेगा संकल्प

मनीष कुमट ने कहा कि परिषद द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए गौरव का विषय है। वे प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी रूप से प्रचारित-प्रसारित करने का प्रयास करेंगे। साथ ही समाज में एकता, सेवा, संस्कार एवं धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले कार्यों को प्रमुखता से सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने पुनः परिषद के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन प्रभारी, प्रदेश महामंत्री, समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं देने वाले सभी समाजजनों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा के साथ करेंगे।

रिपोर्टर : मनीष कुमट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.