पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने मैदान में उतरने को तैयार शोभान सिंह भूरिया
झाबुआ : झाबुआ जिले की स्थानीय राजनीति में आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर धीरे-धीरे सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। ग्राम नाड़ातोड़, ग्राम पंचायत सेमलिया क्षेत्र से शोभान सिंह पिता स्वर्गीय अनसिंह भूरिया ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर क्षेत्र की राजनीति में अपनी सक्रिय दावेदारी प्रस्तुत की है। शोभान सिंह भूरिया ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका लंबे समय से राजनीति, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़ाव रहा है। उनके परिवार की क्षेत्र में एक अलग पहचान रही है और इसी जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अब शोभान सिंह भूरिया जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
पिता अनसिंह भूरिया ने 15 वर्षों तक संभाली पंचायत की जिम्मेदारी
शोभान सिंह भूरिया के स्वर्गीय पिता अनसिंह भूरिया क्षेत्र के अनुभवी जनप्रतिनिधियों में रहे हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत सेमलिया में लगातार 10 वर्षों तक सरपंच के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके साथ ही उन्होंने 5 वर्षों तक उपसरपंच के पद पर रहकर भी पंचायत और क्षेत्र के लोगों की सेवा की। लगभग डेढ़ दशक तक पंचायत व्यवस्था से जुड़े रहकर स्वर्गीय अनसिंह भूरिया ने ग्रामीणों की समस्याओं को समझा और जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। यही कारण है कि आज भी क्षेत्र में उनके कार्यकाल और जनसेवा से जुड़े कार्यों को लोग याद करते हैं।
अब उनके पुत्र शोभान सिंह भूरिया उसी जनसेवा की परंपरा और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
परिवार की राजनीति में आज भी सक्रिय भूमिका
शोभान सिंह भूरिया का परिवार वर्तमान समय में भी पंचायत और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है। वर्तमान में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दुर्गिबाई भूरिया ग्राम पंचायत सेमलिया की सरपंच हैं। ऐसे में पंचायत व्यवस्था, ग्रामीण विकास और आमजन की समस्याओं से परिवार का सीधा जुड़ाव बना हुआ है। शोभान सिंह भूरिया स्वयं भी लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के संपर्क में रहकर सामाजिक कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहने की बात कहते हैं। उनका मानना है कि जिला पंचायत स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने से क्षेत्र की सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए अधिक प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकेगा।
भाजपा या कांग्रेस ने मौका दिया तो पूरी निष्ठा से लड़ूंगा चुनाव — शोभान सिंह भूरिया
जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने की अपनी मंशा को लेकर शोभान सिंह भूरिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी अथवा कांग्रेस में से कोई भी पार्टी उन पर भरोसा जताती है और उन्हें अपना उम्मीदवार बनाती है, तो वे पार्टी के मार्गदर्शन और संगठन के निर्देशानुसार पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा—
“यदि भाजपा या कांग्रेस में से कोई भी पार्टी मुझ पर भरोसा जताती है और मुझे अपना प्रत्याशी बनाती है, तो मैं उस पार्टी के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ूंगा तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”
टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय भी ठोकेंगे ताल
शोभान सिंह भूरिया ने यह भी साफ किया है कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की जनता की सेवा करना है। यदि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में से किसी से भी उन्हें प्रत्याशी के रूप में अवसर नहीं मिलता है, तो वे जनता के समर्थन के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव मैदान में उतरने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिलने पर वे विजय हासिल कर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता
शोभान सिंह भूरिया का कहना है कि क्षेत्र के ग्रामीण आज भी कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीण अंचल में विकास कार्यों, पेयजल व्यवस्था, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर लगातार गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है, तो वे किसी एक गांव तक सीमित न रहकर पूरे क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे और संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वय से उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। पिता की विरासत, परिवार की सक्रियता और जनता से सीधा संपर्क बना सकता है मजबूत दावेदार स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में शोभान सिंह भूरिया की दावेदारी को उनके परिवार की लंबे समय से चली आ रही जनसेवा की परंपरा से जोड़कर देखा जा रहा है। स्वर्गीय पिता अनसिंह भूरिया का पंचायत राजनीति में लंबा अनुभव, वर्तमान में धर्मपत्नी दुर्गिबाई भूरिया का सरपंच पद पर होना और क्षेत्र की जनता से परिवार का लगातार संपर्क उनकी दावेदारी को मजबूती प्रदान कर सकता है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में झकनावदा मंडल से वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा या कांग्रेस में से कौन-सा राजनीतिक दल शोभान सिंह भूरिया पर भरोसा जताकर उन्हें अपना प्रत्याशी बनाता है, अथवा वे जनता के समर्थन के साथ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरते हैं।
फिलहाल इतना तय माना जा रहा है कि पिता स्वर्गीय अनसिंह भूरिया की जनसेवा और राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ पुत्र शोभान सिंह भूरिया ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
रिपोर्टर : मनीष कुमट

No Previous Comments found.