सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, बालिकाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

झकनावदा - राजगढ़ मार्ग स्थित शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती वन कन्या आश्रम, झकनावदा में 1 नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

आश्रम परिवार ने तिलक लगाकर किया अतिथि सत्कार

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का आश्रम परिवार एवं आश्रम में अध्ययनरत बालिकाओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। बालिकाओं ने अतिथियों को तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अतिथियों का आश्रम परिसर में स्वागत किया गया।

आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया

कार्यक्रम के विशेष अतिथि देवकुंवर पड़ियार ने मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद वन कन्या आश्रम की बालिकाओं ने स्वागत गीत एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

‘मेरा मध्यप्रदेश है’ गीत पर दी रंगारंग प्रस्तुतियां

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बालिकाओं ने ‘मेरा मध्यप्रदेश है’ सहित विभिन्न गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बालिकाओं की शानदार प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

साल उड़ाकर किया सम्मान

इस अवसर पर वन कन्या आश्रम परिवार की ओर से आश्रम अधीक्षिका श्रीमती कलावती मकवाना ने विशेष अतिथि देवकुंवर पड़ियार का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

यह रहे मुख्य रूप से मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष ठा. परीक्षित सिंह राठौर, समन्वयक अधिकारी श्रीमती सीमा यादव, संकुल प्राचार्य, शिक्षक हेमेन्द्र कुमार जोशी,श्रीमती मोनू सोलंकी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आश्रम परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के लिए स्वादिष्ट सहभोज की व्यवस्था की गई। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का यह आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। वही बालक छात्रावास में भी मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ।

रिपोर्टर - मनीष कुमट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.