गैंगरेप के गंभीर मामले में तीनों आरोपी दोषमुक्त, अधिवक्ता नरेंद्र सिंह सोलंकी की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता

झाबुआ : जिले के एक बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं अपहरण के गंभीर आपराधिक प्रकरण में न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। प्रकरण में बचाव पक्ष की ओर से  अधिवक्ता नरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 1168/2022 के अंतर्गत दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376(2)(n), 376-D एवं 506 के तहत तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। अभियोजन के अनुसार, फरियादिया द्वारा आरोप लगाया गया था कि,  दिनांक 30 जुलाई 2022 को दिन में करीब 11 बजे वह एम 2 होटल के पास पहुंची तब एक गाड़ी पास आकर रुकी और एक व्यक्ति ने इंदौर जाने का रास्ता पूछा, ओर गाड़ी से एक लड़के ने उसे खींचकर अंदर बैठा लिया और सारंगपुर जिला हरदा लेकर गए वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं अन्य आपराधिक कृत्य किए गए। प्रकरण में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामला सत्र न्यायालय झाबुआ में विचाराधीन रहा।

प्रकरण की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता नरेंद्र सिंह सोलंकी ने सशक्त एवं प्रभावी पैरवी करते हुए अभियोजन के साक्ष्यों और प्रकरण के विभिन्न पहलुओं पर न्यायालय के समक्ष पक्ष रखा। अंततः न्यायालय ने  तीनों आरोपियों, रवि , अजय एवं चंदू उर्फ राहुल को दोषमुक्त कर दिया। न्यायालय के निर्णय से बेगुनाह तीनों आरोपियों को बड़ी राहत मिली।

रिपोर्टर : मनीष कुमट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.