संविधान दिवस पर 'ग्रामीण सेवा संकल्प फाउंडेशन' में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
झाबुआ : संविधान दिवस के पावन अवसर पर आज 'ग्रामीण सेवा संकल्प फाउंडेशन' के तत्वावधान में संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) के वाचन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष मितेश कुमार कुमट, सचिव नमन पालरेचा, कोषाध्यक्ष आशीष भांगू और सहसचिव नारायण राठौड़,सलाहकार गोपाल सोनी, उपाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ खड़े होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। सभी ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सामाजिक न्याय के आदर्शों को बनाए रखने तथा अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
रिपोर्टर : मनीष कुमट

No Previous Comments found.