बकानी-कस्बे में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भी ईद मिलादुन्नबी त्यौहार

बकानी : जिससे कस्बे में आम जन को त्योहार पर भी पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूत होते देखा गया है। आमजन की इस परेशानी से जन जागृति विकास समिति तहसील बकानी द्वारा जलदाय विभाग के कार्यवाहक कनिष्ठ अभियंता मूलचंद प्रजापति को ज्ञापन देखकर अवगत करवाया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि बड़े खेद वह आक्रोश के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि रक्षाबंधन के महापर्व पर भी जलदाय विभाग द्वारा बकानी कस्बे में जलापूर्ति नहीं हुई है। जानकारी मिली है कि कालीसिंध नदी व छापी बांध की मोटरे खराब पड़ी है, जिसके कारण विभाग द्वारा एक भी स्टोरेज टंकी नहीं भरी जा सकी है। सवाल यह है कि क्या विभाग को त्यौहार का पता नहीं था? रक्षाबंधन पर हर घर में बहन बेटियों और मेहमानों का आने-जाना रहता है। पानी के बिना रसोई, स्नान, साफ सफाई सब ठप्प रहता है। आमजन सुबह से खाली बर्तन लेकर इधर-उधर भटकने को मजबूर नजर आया है। आज जलापूर्ति नहीं हुई जिसके कारण त्यौहार की खुशियां भी फीकी नजर आई। जिसके कारण जलदाय विभाग के प्रति जनता में आक्रोश देखा गया है।

आज रात में ही युद्ध स्तर पर पानी के टैंकरों से कस्बे की जलदाय विभाग की सभी टंकियां भरवाईं जा सकती थी जो नहीं भरवाई गई। लोगों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर टैंकरों के माध्यम से टंकियां भरवा कर कस्बे में जलापूर्ति करवाई जाए। जलापूर्ति नहीं होने पर जन जागृति विकास समिति तहसील बकानी सचिव आशिक हुसैन, रामबाबू , रविराज, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, अप्पू, लोकेश कुमार, गप्पू, शादाब अली आदि ने नाराजगी जताई है। जलदाय विभाग बार-बार आश्वासन देता रहा है। कि कस्बे की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। लेकिन अभी तक इनके वादे खोखले ही साबित हुए |

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.