भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया योग

बकानी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जुन के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी मंडल बकानी द्वारा योग किया गया।

योग शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम लोधा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। योग दुनिया को भारत द्वारा दी गई अनूठी देन है जिसे 177 देशों ने स्वीकार किया है।भारतवासियों के लिए यह गौरव की बात है कि आज हम विश्वबंधु की भूमिका निभा रहे हैं। योग शारीरिक व्यायाम से बढ़कर, जीवन जीने की एक शैली है, जो मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक स्थिरता और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।
 जिसमें जिला मंत्री मनोज मुजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम लोधा, योग गुरु कुलदीप योगी, पूर्व अध्यक्ष पूनम शर्मा, उप प्रधान विजय आलिया, मंडल महामंत्री हरिश व्यास,  पूर्व उप प्रधान स्वर्ण कमल श्रंगी, हेमंत शर्मा, अमर रूहेला, रिंकू कुशवाह, हेमकरण गोड़, नरोत्तम प्रजापति, रफीक भाई, रोहित कनेरिया, दयाराम, धन्नालाल बेरवा, बबलू प्रजापति, मांगीलाल लोधा, आदि मोजूद रहे।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.